Merit Yard
अध्याय 5: समांतर श्रेढ़ियाँ (A.P.)
Class 10th Math - Top 15 VVI Questions
Q.1 (Basic)
A.P. \( 2, 7, 12, \dots \) का 10वाँ पद ज्ञात कीजिए।
Q.2 (Board Favorite)
A.P. \( 21, 18, 15, \dots \) का कौन-सा पद \( -81 \) है?
Q.3
वह A.P. निर्धारित कीजिए जिसका तीसरा पद \( 5 \) और 7वाँ पद \( 9 \) है।
Q.4
क्या संख्याओं की सूची \( 5, 11, 17, 23, \dots \) का कोई पद \( 301 \) है? क्यों?
Q.5 (VVI)
दो अंकों वाली कितनी संख्याएँ \( 3 \) से विभाज्य (Divisible) हैं?
Q.6 (Important)
A.P. \( 3, 8, 13, \dots, 253 \) में अंतिम पद से 20वाँ पद ज्ञात कीजिए।
Q.7 (VVI)
किसी A.P. के चौथे और 8वें पदों का योग \( 24 \) है तथा छठे और 10वें पदों का योग \( 44 \) है। इस A.P. के प्रथम तीन पद ज्ञात कीजिए।
Q.8
A.P. \( 8, 3, -2, \dots \) के प्रथम 22 पदों का योग \( (S_{22}) \) ज्ञात कीजिए।
Q.9
यदि किसी A.P. के प्रथम 14 पदों का योग \( 1050 \) है तथा इसका प्रथम पद \( 10 \) है, तो 20वाँ पद \( (a_{20}) \) ज्ञात कीजिए।
Q.10
ऐसे प्रथम 40 धन पूर्णांकों का योग ज्ञात कीजिए जो \( 6 \) से विभाज्य हैं।
Q.11
\( 8 \) के प्रथम 15 गुणजों (Multiples) का योग ज्ञात कीजिए।
Q.12
\( 0 \) और \( 50 \) के बीच की विषम संख्याओं (Odd numbers) का योग ज्ञात कीजिए।
Q.13 (VVI)
किसी A.P. का प्रथम पद \( 5 \), अंतिम पद \( 45 \) और योग \( 400 \) है। पदों की संख्या \( (n) \) और सार्व अंतर \( (d) \) ज्ञात कीजिए।
Q.14 (Tricky Board Question)
यदि किसी A.P. के प्रथम \( n \) पदों का योग \( S_n = 4n - n^2 \) है, तो इसका प्रथम पद क्या है? दूसरा पद क्या है? इसी प्रकार 3रे, 10वें और \( n \)वें पद ज्ञात कीजिए।
Q.15 (Word Problem)
सुब्बा राव ने 1995 में ₹5000 के मासिक वेतन पर कार्य आरंभ किया और प्रत्येक वर्ष ₹200 की वेतन वृद्धि प्राप्त की। किस वर्ष में उसका वेतन ₹7000 हो गया?
इन सभी 15 VVI सवालों के Best Answers और Video Solutions आपको कहाँ मिलेंगे?
🎯 Merit Yard Course Join करें