हिन्दी 'ए' (Class X) - व्याकरण नोट्स

पृष्ठ 1: क्रिया-भेद : अकर्मक/सकर्मक

प्रश्न : क्रिया के मुख्य रूप से कितने भेद होते हैं और कौन-कौन?
उत्तर : क्रिया के मुख्य रूप से दो भेद होते हैं- अकर्मक क्रिया और सकर्मक क्रिया।

प्रश्न : अकर्मक और सकर्मक क्रियाओं के सोदाहरण परिचय दीजिए।
उत्तर : अकर्मक क्रिया: जो क्रिया बिना कर्म के भी पूरा भाव व्यक्त करे, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। अर्थात्, अकर्मक क्रिया में कर्म की कोई आवश्यकता नहीं होती।
उदाहरण - मैं राँची में रहता हूँ। वह हँसता है। रमेश रोता है।

सकर्मक क्रिया : जिन क्रियाओं में कर्म का योग हो सकता है उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।
उदाहरण – रमेश फल खाता है। मोहन किताब पढ़ता है।

टिप्पणी : सकर्मक और अकर्मक की पहचान का तरीका
क्रिया के पहले 'क्या' अथवा 'किसको' लगाकर प्रश्न करने पर यदि कोई उत्तर आये तो क्रिया सकर्मक होगी। अगर उत्तर कुछ नहीं आता, तो क्रिया अकर्मक होगी। जैसे -
(1) साधना आम खाती है। प्रथम वाक्य में प्रश्न कीजिए साधना क्या खाती है? उत्तर है 'आम'। अतः 'खाती है' क्रिया सकर्मक है।
(2) बच्चा रोता है। द्वितीय वाक्य में 'क्या' या 'किसको' प्रश्न लगाइए। बच्चा क्या रोता है? उत्तर कुछ नहीं। अतः यहाँ 'रोता है' क्रिया अकर्मक है।

■ वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर (MCQ)

• सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया में मुख्य अंतर क्या है?
a) कर्ता में
b) क्रिया में
c) कर्म की आवश्यकता में
d) वाक्य की संरचना में
Ans. c)

• सकर्मक क्रिया में हमेशा क्या होता है?
a) एक कर्ता
b) एक कर्म
c) एक वाक्य
d) एक काल
Ans. b)

• जिस वाक्य में कर्ता और क्रिया उपस्थित होते हैं किंतु कर्म न हो वह कौन-सी क्रिया होती है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) दोनों
d) इनमें से कोई नहीं
Ans. a)

• निम्नलिखित में से अकर्मक क्रिया किस वाक्य में है?
a) गाय घास खाती है
b) रानी गाना गाती है
c) बच्चा रोता है
d) राजू पत्र लिखता है
Ans. c)

• कौन-सा वाक्य अकर्मक क्रिया का उदाहरण है?
a) गीता पत्र लिखती है
b) बंदर नाचता है
c) रमेश पुस्तक पढ़ता है
d) रोहित ने गीत गाया।
Ans. b)

• 'चिड़िया आसमान में उड़ती है।' इस वाक्य में कौन-सी क्रिया है?
a) सकर्मक क्रिया
b) अकर्मक क्रिया
c) दोनों
d) कोई नहीं
Ans. b)

• 'बच्चा हँस रहा है' यह कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. a)

पृष्ठ 2

• 'रमेश राँची में रहता है' - इस वाक्य में कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. a)

• 'मनु दिन में सोता है।' इस वाक्य के क्रिया भेद लिखें :
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. a)

• 'माँ भोजन बना रही है' - इस वाक्य में कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. b)

• 'मैंने संदेश भिजवाया' - क्रिया के भेद का नाम बताइए?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. b)

• इनमें से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?
a) सीता गाना गाती है
b) वह किताब पढ़ता है
c) मोहन सो रहा है
d) लता चाय पी रही है
Ans. c)

• 'बच्चे मैदान में खेल रहे हैं' इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. a)

• 'किशन बहुत तेज दौड़ रहा है।' इसमें कौन-सा क्रिया भेद है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) प्रेरणार्थक
d) द्विकर्मक
Ans. a)

• 'शिक्षक कविता पढ़ा रहे हैं' इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. b)

• 'माली ने फल तोड़े' - इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक
Ans. b)

• 'सुरेश पढ़ाई कर रहा है' – इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. b)

• किस वाक्य में अकर्मक क्रिया प्रयुक्त हुई है?
a) बच्ची सो रही है
b) बच्चे केले खा रहे हैं
c) लड़का पत्र लिख रहा है
d) वह पुस्तक पढ़ रहा है
Ans. a)

• कौन-सा वाक्य अकर्मक क्रिया का उदाहरण है?
a) रमेश हँस रहा है
b) माँ भोजन बना रही है
c) वह गीत गा रहा है
d) मैं शरबत पी रहा हूँ
Ans. a)

• कौन-सा वाक्य अकर्मक क्रिया का उदाहरण है?
a) सीता पत्र लिखती है
b) मयूर नाचता है
c) रीमा सिनेमा देखती है
d) श्याम ने गाना गाया
Ans. b)

• इनमें से किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है?
a) सोहन देर तक सोता है
b) रमा पत्र लिखती है
c) मैंने उसे पुस्तक दी
d) विद्यार्थी कक्षा में पढ़ रहे हैं
Ans. a)

• जिस वाक्य में कर्ता, क्रिया और कर्म उपस्थित हो वहाँ कौन-सी क्रिया होती है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) प्रेरणार्थक
d) सार्थक
Ans. b)

• कौन-सा वाक्य सकर्मक क्रिया का उदाहरण है?
a) राम कार चला रहा है
b) तोता उड़ता है
c) वह सोता है
d) बच्चा हँसता है
Ans. a)

• कौन-सा वाक्य सकर्मक क्रिया का उदाहरण है?
a) बच्चा रोता है
b) लड़का हँसता है
c) रीता खाना खाती है
d) पक्षी उड़ रहे हैं
Ans. c)

पृष्ठ 3

• कौन-सा वाक्य सकर्मक क्रिया का उदाहरण है?
a) बच्चा सो रहा है।
b) कौन जा रहा है।
c) रीता पत्र लिखती है।
d) ऊँट दौड़ रहा है।
Ans. c)

• सकर्मक क्रिया का उदाहरण चुनें :
a) बच्चा रो रहा है।
b) मैं खाना खा रहा हूँ।
c) पक्षी उड़ रहा है।
d) चंद्रमा चमक रहा है।
Ans. b)

• 'मैंने उसे पत्र लिखा है' - इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. b)

• 'नरेश पत्र लिखता है।' क्रिया के भेद लिखें :
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक
Ans. b)

• 'वह पानी पी रहा है।' क्रिया भेद बतावें :
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) प्रेरणार्थक
d) द्विकर्मक
Ans. b)

• 'रोहित जलेबी खा रहा है' - इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. b)

• 'बच्चा पुस्तक पढ़ रहा है' - इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. b)

• 'रोगी गाय का दूध पीता है' - इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. b)

• 'दरवाजा अपने आप खुल गया' इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. a)

• 'चोरों ने खजाना चुरा लिया' - इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. b)

• 'मैं झारखण्ड का निवासी हूँ' - इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. a)

• 'गाड़ी तेज न चलाएँ' निम्न में से कौन-सा क्रिया भेद है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक ।
Ans. b)

• 'मैं तुम्हारा नाम जानता हूँ' – इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. b)

• 'बच्चे पाठशाला जा रहे हैं' इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. b)

• 'माँ बच्चे को खिला रही है' इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक ।
Ans. d)

• 'शिक्षक शिष्य को अभ्यास करा रहे हैं' इसमें कौन क्रिया है?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक।
Ans. d)

• 'दिनेश ने खाना खिलवाया' इस वाक्य में कौन क्रिया पद है ?
a) खिलवाया
b) ने
c) खाना
d) दिनेश
Ans. a)

• 'मैंने संदेश भिजवाया' क्रिया के भेद का नाम बताइए?
a) अकर्मक
b) सकर्मक
c) द्विकर्मक
d) प्रेरणार्थक
Ans. d)

पृष्ठ 4

• इसमें क्रिया पद कौन है? 'हमलोग घूम रहे थे।'
a) रहे थे
b) रहे
c) थे
d) घूम रहे थे।
Ans. d)

• 'जेब से चाकू निकाला।' इस वाक्य में क्रिया पद क्या है ?
a) चाकू
b) से
c) निकाला
d) जेब
Ans. c)

• 'किसान खेत जोत रहा है' – इसमें क्रिया पद कौन है?
a) किसान
b) खेत
c) जोत
d) जोत रहा है।
Ans. d)

• 'मैंने उसे अपने मित्र से मिलवाया' - इसमें क्रिया पद कौन है?
a) मिलवाया
b) उसे
c) अपने
d) मैंने।
Ans. a)

• 'आकाश में बादल घिर गए हैं' - इस वाक्य में कौन क्रियापद है?
a) बादल
b) घिर
c) घिर गए हैं
d) गए हैं।
Ans. c)

• 'नानी बच्चों को कहानी सुना रही थी' - इसमें क्रियापद कौन है?
a) कहानी
b) सुना
c) रही थी
d) सुना रही थी।
Ans. d)

• 'दादी बच्चों को कहानी सुनाती है' इनमें से क्रियापद कौन है?
a) दादी
b) कहानी
c) बच्चों को
d) सुनाती है
Ans. d)

• 'बुजुर्ग टहल रहे हैं' - इसमें क्रियापद कौन है?
a) टहल
b) रहे
c) हैं
d) टहल रहे हैं।
Ans. d)

• 'तुम बहुत ही अच्छा गाते हो' - इसमें क्रियापद कौन है?
a) गाते हो
b) अच्छा गाते हो
c) गाना
d) गीत।
Ans. a)

• 'जज ने अपराधी को सजा सुनाई' - इसमें क्रियापद कौन है?
a) सुनाई
b) सजा सुनाई
c) को सजा सुनाई
d) अपराधी को
Ans. a)

• 'मैं अपने मित्र के यहाँ गया था' - इसमें क्रियापद कौन है?
a) था
b) गया था
c) यहाँ गया था
d) यहाँ।
Ans. b)

स्मरणीय परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर (क्रियापद छाँटकर उसका भेद बताइए)

  • वह तेज दौड़ता है। -> दौड़ता है (अकर्मक क्रिया)
  • गाड़ी तेज नहीं चलाना चाहिए। -> चलाना चाहिए (अकर्मक क्रिया)
  • गाड़ी दौड़ रही है। -> दौड़ रही है (अकर्मक क्रिया)
  • बच्चे दौड़ रहे हैं। -> दौड़ रहे हैं (अकर्मक क्रिया)
  • बच्चा खेल रहा है। -> खेल रहा है (अकर्मक क्रिया)
  • बच्चों को खेलने दो। -> खेलने दो (अकर्मक क्रिया)
  • पहरेदार जग रहा है। -> जग रहा है (अकर्मक क्रिया)
  • कमल सो रहा है। -> सो रहा है (अकर्मक क्रिया)
  • हमलोग नहा रहे हैं। -> नहा रहे हैं (अकर्मक क्रिया)
  • मोहन हँसने लगा। -> हँसने लगा (अकर्मक क्रिया)
  • वह हँसेगा। -> हँसेगा (अकर्मक क्रिया)
  • अनुराग हँस रहा है। -> हँस रहा है (अकर्मक क्रिया)
  • लड़के रोने लगे। -> रोने लगे (अकर्मक क्रिया)
  • छोटा बच्चा बहुत देर से रो रहा है। -> रो रहा है (अकर्मक क्रिया)
  • सुजीत गा रहा है। -> गा रहा है (अकर्मक क्रिया)
  • वह राँची में रहता है। -> रहता है (अकर्मक क्रिया)

पृष्ठ 5: क्रिया-भेद और क्रियापद अभ्यास

  • बच्चे मैदान में खेल रहे हैं। -> खेल रहे हैं (अकर्मक क्रिया)
  • पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं। -> उड़ रहे हैं (अकर्मक क्रिया)
  • बच्चे मैदान में खेल रहे हैं। -> खेल रहे हैं (अकर्मक क्रिया)
  • बादल आकाश में छा रहे हैं। -> छा रहे हैं (अकर्मक क्रिया)
  • वह बच्चा लगातार हँस रहा है। -> हँस रहा है (अकर्मक क्रिया)
  • रमेश बहुत जोर-जोर से हँस रहा है। -> हँस रहा है (अकर्मक क्रिया)
  • वह रोज कई किलोमीटर दौड़ता है। -> दौड़ता है (अकर्मक क्रिया)
वाक्य क्रियापद क्रिया का भेद
माँ बच्चे को सुला रही है। सुला रही है प्रेरणार्थक क्रिया
माँ भोजन बना रही है। बना रही है सकर्मक क्रिया
माँ ने भोजन बना लिया है। बना लिया है सकर्मक क्रिया
वह रोटी खा रहा है। खा रहा है सकर्मक क्रिया
नानी बच्चों को कहानी सुनाती है। सुनाती है सकर्मक क्रिया
बहन भाई को राखी बाँधती है। बाँधती है सकर्मक क्रिया
तुम कविता पढ़ रहे हो। पढ़ रहे हो सकर्मक क्रिया
भिखारी को खाना खिला दो। खिला दो सकर्मक क्रिया
सौरभ ने पुस्तक खरीदी। खरीदी सकर्मक क्रिया
सचिन क्रिकेट खेलता है। खेलता है सकर्मक क्रिया
लड़कों ने क्रिकेट खेला। खेला सकर्मक क्रिया
खिलाड़ी पुरस्कार पाता है। पाता है सकर्मक क्रिया
सोहन उपन्यास पढ़ता है। पढ़ता है सकर्मक क्रिया
मैं समाचार पत्र पढ़ता हूँ। पढ़ता हूँ सकर्मक क्रिया
मैं तुम्हारा नाम जानता हूँ। जानता हूँ सकर्मक क्रिया
गाड़ी तेज न चलाएँ। चलाएँ सकर्मक क्रिया
किसान हल चला रहा है। चला रहा है सकर्मक क्रिया
गाड़ी तेज नहीं चलाना चाहिए। चलाना चाहिए सकर्मक क्रिया
वह तुम्हारा नाम जानता है। जानता है सकर्मक क्रिया
शिक्षक कविता पढ़ा रहे हैं। पढ़ा रहे हैं सकर्मक क्रिया
नरेश दौड़ता है। दौड़ता है अकर्मक क्रिया
वीरेन्द्र चित्र बना रहा है। बना रहा है सकर्मक क्रिया
उसने चित्र बनाया है। बनाया है सकर्मक क्रिया
हम विद्यालय जा रहे हैं। जा रहे हैं सकर्मक क्रिया
मैंने उसे अपने मित्र से मिलवाया। मिलवाया सकर्मक क्रिया
महेन्द्र ने नरेन्द्र से चाय पिलवाई। पिलवाई सकर्मक क्रिया
मैंने आपको संदेश भिजवाया। भिजवाया सकर्मक क्रिया
उसने कमीज सिलवाई। सिलवाई सकर्मक क्रिया
माली ने पके आम तोड़े। तोड़े सकर्मक क्रिया
पेड़ से आम तोड़ा गया। तोड़ा गया सकर्मक क्रिया
माली फूल तोड़ रहा है। तोड़ रहा है सकर्मक क्रिया
रमेश गीत गा रहा है। गा रहा है सकर्मक क्रिया
दिनेश पुस्तक पढ़ रहा है। पढ़ रहा है सकर्मक क्रिया
किसान सिंचाई कर रहा है। कर रहा है सकर्मक क्रिया
किसान फसल उगा रहा है। उगा रहा है सकर्मक क्रिया
यह सिर खुजलाता है। खुजलाता है सकर्मक क्रिया

पृष्ठ 6: अनेकार्थी शब्द

एक शब्द का जब एक से अधिक अर्थ होता है, तब वह शब्द अनेकार्थी शब्द कहलाता है।

■ वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर (MCQ)

• 'अंबर' का एक अर्थ होता है 'वस्त्र' और दूसरा :
a) आकाश
b) कपड़ा
c) पोशाकं
d) जलाशय।
Ans. a)

• 'गुरु' का एक अर्थ होता है 'शिक्षक' और दूसरा :
a) आचार्य
b) अध्यापक
c) भारी
d) सरल।
Ans. c)

• 'उत्तर' का एक अर्थ होता है 'जवाब' और दूसरा :
a) प्रश्न
b) दिशा
c) दशा
d) सोच।
Ans. b)

• 'कुल' का एक अर्थ होता है 'योग' और दूसरा :
a) वंश
b) कूल
c) समूचा
d) आवाज।
Ans. a)

• 'काल' का एक अर्थ होता है 'समय' और दूसरा :
a) अवधि
b) क्रिया
c) कर्म
d) मृत्यु।
Ans. d)

• 'लाल' का एक अर्थ होता है एक 'रंग' और दूसरा -
a) लोहा
b) पुत्र
c) वंश
d) पत्थर
Ans. b)

• 'घटा' का एक अर्थ होता है 'घटना' और दूसरा :
a) बढ़ना
b) चढ़ना
c) उतरना
d) बादल।
Ans. d)

• 'फल' का एक अर्थ होता है 'परिणाम' और दूसरा :
a) परिमाण
b) परिपाक
c) खानेवाला फल
d) परिवार।
Ans. c)

• 'विधि' का एक अर्थ होता है 'नियम (कानून)' और दूसरा :
a) ब्रह्मा
b) विष्णु
c) महेश
d) गणेश।
Ans. a)

• 'पतंग' का एक अर्थ होता है 'सूर्य' और दूसरा :
a) दिनकर
b) भास्कर
c) दिवाकर
d) गुड्डी।
Ans. d)

• 'सूत' का एक अर्थ होता है 'धागा' और दूसरा :
a) रस्सी
b) सूता
c) सारथी
d) पुत्र।
Ans. c)

• 'योग' का एक अर्थ होता है 'जोड़' और दूसरा :
a) व्यायाम
b) आयाम
c) कायाम
d) नायाम।
Ans. a)

• 'वृत्ति' का एक अर्थ होता है 'पेशा' और दूसरा :
a) रोजगार
b) नौकरी
c) व्यापार
d) स्वभाव।
Ans. d)

• कौन-सा 'तारा' का एक अर्थ है?
a) समय
b) चमक
c) नक्षत्र
d) प्यारा
Ans. c)

• 'मुख' शब्द का एक अर्थ क्या हो सकता है?
a) चेहरा
b) द्वार
c) सिर
d) कंठ
Ans. a)

• 'नाक' का अनेकार्थी शब्द है?
a) नाग
b) नासिका
c) नग
d) नया
Ans. b)

• 'आदि' का सही अर्थ है -
a) अदरखा
b) प्रारंभ
c) अनादि
d) आर्य
Ans. b)

पृष्ठ 7: अनेकार्थी शब्द (वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर)

• निम्न में 'खुशी' का सही अर्थ है :
a) कष्ट
b) दुःखी
c) आनन्द
d) गम
Ans. c)

• निम्न में 'सुधा' का सही अर्थ है :
a) अमृत
b) गरल
c) विष
d) हलाहल
Ans. a)

• निम्न में 'रस' का सही अर्थ है :
a) कढ़ी
b) आनन्द
c) रसना
d) नीरस।
Ans. b)

• निम्न में 'सुमन' का सही अर्थ है :
a) पत्ते
b) फूल
c) फल
d) पौधा।
Ans. b)

• निम्न में 'वर' का सही अर्थ है :
a) वरदान
b) भारी
c) आशीष
d) श्रेष्ठ।
Ans. d)

• इनमें से कौन 'आम' का अनेकार्थी शब्द नहीं है?
a) मामूली
b) आम का फल
c) साधारण
d) इमली
Ans. d)

• निम्न में कौन 'जड़' का अनेकार्थी शब्द नहीं है?
a) अचेतन
b) मूर्ख
c) जोड़
d) वृक्ष का मूल
Ans. c)

• निम्न से कौन 'घट' का अनेकार्थी शब्द नहीं है?
a) घड़ा
b) शरीर
c) काया
d) बादल।
Ans. d)

• निम्न में से कौन 'पट' का अनेकार्थी शब्द नहीं है?
a) खिड़की
b) वस्त्र
c) पर्दा
d) द्वार !
Ans. a)

• 'पत्र' शब्द का एक अर्थ नहीं है :
a) पत्रिका
b) पत्ता
c) चिट्ठी
d) पुस्तक
Ans. d)

• 'जलज' का अनेकार्थी नहीं है -
a) कमल
b) मोती
c) मछली
d) बादल
Ans. d)

• 'श्वेत' का अनेकार्थी नहीं है :
a) सफेद
b) श्याम
c) उजला
d) सफेदी।
Ans. b)

• कौन 'अरुण' का अनेकार्थी शब्द नहीं है?
a) सूर्य
b) लाल
c) चंद्र
d) सिंदूर
Ans. c)

• 'उत्तर' का अनेकार्थी शब्द नहीं है?
a) जवाब
b) उत्तर दिशा
c) बाद का
d) दक्षिण दिशा
Ans. d)

• 'विधि' का निम्न में से अनेकार्थी शब्द नहीं है ?
a) संपत्ति
b) ब्रह्मा
c) रीति
d) कानून
Ans. a)

• 'अलि' का कौन सा अर्थ सही नहीं है?
a) भौरा
b) कोयल
c) सखी
d) कली
Ans. d)

• निम्न में से कौन सा शब्द 'वंश' का अनेकार्थी नहीं है?
a) कुल
b) बाँस
c) जाति
d) कंश
Ans. d)

• निम्न में से कौन-सा 'रंग' का अनेकार्थी शब्द नहीं है?
a) वर्ण
b) दशा
c) घृणा
d) प्रेम।
Ans. c)

• निम्न में से कौन-सा 'अर्थ' का सही अर्थ नहीं है?
a) धन
b) उत्तर
c) आशय
d) उद्देश्य।
Ans. b)

• निम्न में से कौन-सा 'हरि' का सही अर्थ नहीं है?
a) हिरण
b) विष्णु
c) सूर्य
d) सिंह।
Ans. a)

• निम्न में से कौन-सा 'पृष्ठ' का अनेकार्थी शब्द नहीं है?
a) पेट
b) पन्ना
c) सतह
d) पीठ।
Ans. a)

पृष्ठ 8: अनेकार्थी शब्द (उदाहरण) एवं अव्यय

• निम्न में से कौन-सा 'अंक' का अनेकार्थी शब्द नहीं है?
a) संख्या
b) गोद
c) अध्याय
d) गिनती।
Ans. d)

अनेकार्थी शब्द के परीक्षोपयोगी उदाहरण (स्मरणीय) :

अंक – संख्या, गोद, अध्याय।
अमर – शाश्वत, देवता।
अलि – भौंरा, सखी।
आम – एक फल, सामान्य।
कर – हाथ, किरण।
काल – समय, मृत्यु।
गुरु – शिक्षक, श्रेष्ठ, भारी।
घट – घड़ा, शरीर।
जड़ – अचेतन, मूर्ख, वृक्ष का मूल।
पतंग – सूर्य, एक कीड़ा, गुड्डी
पत्र – चिट्ठी, पत्ता, पत्रिका।
पय – दूध, पानी, अमृत।
पूर्व – पहले, एक दिशा (पूरब) का नाम।
पृष्ठ – पन्ना, सतह, शरीर का पिछला भाग।
भूत – बीता हुआ, प्रेत, प्राणी।
मुद्रा – रुपया, मुख का भाव, छाया।
रंग – वर्ण, दशा, प्रेम।
लक्ष्य – उद्देश्य, निशाना।
विधि – नियम (कानून), ब्रह्मा, रीति।
सूत – धागा, सारथी।
हरि – विष्णु, सूर्य, इन्द्र, सिंह, सर्प। अंबर – आकाश, वस्त्र।
अर्थ – धन, आशय, उद्देश्य।
आदि – प्रारंभ, वगैरह।
उत्तर – जवाब, उत्तर दिशा।
कनक – स्वर्ण (सोना), धतूरा।
कुल – योग, वंश।
घटा – बादल, घटना।
घन – बादल, बड़ा हथौड़ा।
नायक – नेता, मार्गदर्शक, सेनापति।
पट – कपड़ा, पर्दा, द्वार।
पद – चरण, ओहदा, शब्द।
पानी – जल, चमक, सम्मान।
प्रकृति – स्वभाव, कुदरत, मूलावस्था।
फल – परिणाम, लाभ।
मधु – शहद, मदिरा, मीठा।
योग – जोड़, व्यायाम, मेल, ध्यान।
रस – स्वाद, आनन्द, सार।
वर – श्रेष्ठ, पति, दूल्हा।
वृत्ति – पेशा, कार्य, स्वभाव।
हार – पराजय, माला।

अव्यय (Indeclinable Words)

प्रश्न: अव्यय से आप क्या समझते हैं? सोदाहरण परिचय दें।

उत्तर: जो शब्द लिंग, वचन, कारक, काल आदि के कारण अपना रूप नहीं बदले, वे अव्यय या अविकारी कहलाते हैं।

उदाहरण: आज, कल, परसों, जल्दी, धीरे, किन्तु, परन्तु, प्रत्येक, तथापि, यथाशक्ति इत्यादि।

प्रश्न: अव्यय या अविकारी शब्द कितने प्रकार के होते हैं? सभी के नाम दें।

उत्तर: अव्यय या अविकारी शब्द पाँच प्रकार के होते हैं:
  • क्रिया विशेषण
  • सम्बन्ध बोधक
  • समुच्चय बोधक (योजक)
  • विस्मयादिबोधक (द्योतक)
  • निपात।

प्रश्न: समुच्चयबोधक अव्यय की सोदाहरण परिभाषा दें।

उत्तर: जो अव्यय पदों, पदबंधों और उपवाक्यों को जोड़ते हैं, उन्हें समुच्चय बोधक अव्यय कहा जाता है।

उदाहरण: और, एवं, तथा, या, अथवा, किन्तु, परन्तु, कि, क्योंकि, ताकि, पर, लेकिन इत्यादि।

पृष्ठ 9: समुच्चयबोधक एवं सम्बन्धबोधक अव्यय

समुच्चय बोधक अव्यय के दो भेद हैं: समानाधिकरण समुच्चयबोधक और व्याधिकरण समुच्चयबोधक

प्रश्न : समानाधिकरण समुच्चय बोधक का सोदाहरण परिचय दें।
उत्तर : जो दो या उससे अधिक समान पदों, पदबंधों और उपवाक्यों को जोड़ता है, वह समानाधिकरण समुच्चय बोधक अव्यय कहलाता है।
जैसे :
(i) मेरा सबसे प्रिय भोजन साग और भात है।
(ii) रमेश या मोहन कोई अवश्य आवेगा।
(iii) मैंने उसे बहुत समझाया परन्तु वह नहीं समझा।
(iv) उसकी तबियत ठीक नहीं है, इसलिए वह खेलने नहीं जा सका।

प्रश्न : व्याधिकरण समुच्चयबोधक की सोदाहरण परिभाषा दें।
उत्तर : जो पद किसी वाक्य के एक या अधिक आश्रित उपवाक्यों को जोड़ता है, वह व्याधिकरण समुच्चय बोधक अव्यय कहलाता है। जैसे -
(i) वह विद्यालय नहीं जा सका क्योंकि उसके सिर में दर्द था।
(ii) राम ने कहा कि मैं तुम्हारे घर नहीं जा सकूँगा।
(iii) वह घर से भाग गया ताकि पुलिस उसे पकड़ नहीं सके।
(iv) उसने काफी मेहनत किया फिर भी सफलता हासिल नहीं कर सका।

प्रश्न : सम्बन्धबोधक अव्यय को सोदाहरण समझावें।
उत्तर : जो अव्यय अपने पूर्व पद के साथ सम्बन्ध जोड़ता है, वह सम्बन्ध बोधक अव्यय कहलाता है। इस पद के पहले किसी न किसी परसर्ग की अपेक्षा रहती है।
उदाहरण : से दूर, के साथ, के बिना, के कारण, के वास्ते, की अपेक्षा, की जगह, के अनुसार, की तरफ इत्यादि।
वाक्यों के उदाहरण :
(i) वह विद्यालय से दूर चला गया था।
(ii) मेरे घर के पीछे एक तालाब है।
(iii) मोहन बाजार की ओर गया है।
(iv) रमेश के सामने तुम कहीं नहीं ठहर सकते।

प्रश्न : क्रियाविशेषण की सोदाहरण परिभाषा दें।
उत्तर : जो अव्यय शब्द क्रिया के होने या करने का स्थान, समय, रीति, परिमाण आदि बताकर क्रिया की विशेषता बतलाता है, उसे क्रिया विशेषण कहा जाता है।
उदाहरण :
(i) वह नीचे खड़ा है।
(ii) वह प्रतिदिन पढ़ता है।
(iii) अब वह धीरे-धीरे चल रहा है।
(iv) वह थोड़ा अनाज खा सकता है।
उपर्युक्त वाक्यों में नीचे, प्रतिदिन, धीरे-धीरे, तथा थोड़ा, क्रिया विशेषण अव्यय हैं।

प्रश्न : क्रिया विशेषण अव्यय के कितने भेद हैं?
उत्तर : क्रिया विशेषण अव्यय के चार भेद हैं -
(i) काल वाचक
(ii) स्थानवाचक
(iii) परिमाणवाचक
(iv) रीतिवाचक।

प्रश्न : कालवाचक क्रिया विशेषण का सोदाहरण परिचय दें।
उत्तर : जो अव्यय शब्द क्रिया के होने या करने का समय बताता है, उसे कालवाचक क्रिया-विशेषण कहा जाता है।
उदाहरण : कब, आज, कल, परसों, आजकल, शीघ्र, पुनः, फिर, प्रायः, प्रतिदिन, दिन-रात, सुबह, सवेरे, तुरन्त, बराबर, अक्सर, इत्यादि।
पहचान : वाक्य में क्रिया से कब? का प्रश्न पूछने पर जो उत्तर मिले, वह कालवाचक क्रिया विशेषण होता है।

प्रश्न : स्थानवाचक क्रिया विशेषण का सोदाहरण परिचय दें। उत्तर : जो अव्यय शब्द क्रिया के होने या करने का स्थान बताता है, उसे स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहा जाता है।

उदाहरण - कहाँ, यहाँ, वहाँ, ऊपर, नीचे, भीतरे, इधर, उधर, दाहिने, कहीं, दूर, पास, निकट आदि।

पहचान : वाक्य में क्रिया से कहाँ? का प्रश्न जोड़कर जो उत्तर मिले, वह स्थानवाचक क्रियाविशेषण होता है।

प्रश्न : परिमाणवाचक क्रिया विशेषण की सोदाहरण परिभाषा दें। उत्तर : जो अव्यय शब्द क्रिया के होने या करने की मात्रा या परिमाण बताता है, उसे परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहा जाता है।

उदाहरण : बिल्कुल, थोड़ा, बहुत, ज्यादा, अधिक, पर्याप्त, यथेष्ट, इतना इत्यादि।

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर (MCQ)

• अव्यय शब्द की परिभाषा क्या है?
  • (1) जो समय, स्थान, काल आदि में परिवर्तन करता है।
  • (2) जो वाक्य में कार्य करता है।
  • (3) जो अपनी स्थिति या रूप में कभी नहीं बदलता।
  • (4) जो वाक्य में संज्ञा के रूप में आता है।
Ans. (3)
• 'मोहन और राधा एक ही विद्यालय में पढ़ते हैं।' (इसमें समुच्चयबोधक शब्द कौन है?)
  • (1) मोहन
  • (2) और
  • (3) एक
  • (4) विद्यालय
Ans. (2)
• 'पिता और पुत्र दोनों घूमने जा रहे हैं' इसमें समुच्चयबोधक अव्यय शब्द कौन है?
  • (1) रहे
  • (2) और
  • (3) पुत्र
  • (4) दोनों
Ans. (2)
• 'धीरे-धीरे' पद कौन-सा अव्यय है?
  • (1) क्रियाविशेषण
  • (2) सम्बन्धबोधक
  • (3) समुच्चयबोधक
  • (4) विस्मयादिबोधक
Ans. (1)
• 'वह जल्दी आया' वाक्य में 'जल्दी' शब्द किस प्रकार का अव्यय है?
  • (1) कालवाचक अव्यय
  • (2) क्रियाविशेषण अव्यय
  • (3) स्थानवाचक अव्यय
  • (4) सम्बन्धवाचक अव्यय
Ans. (2)
• 'रात हो गयी लेकिन तारे नहीं निकले' इसमें 'लेकिन' कौन-सा अव्यय है?
  • (1) समुच्चयबोधक
  • (2) सम्बन्धबोधक
  • (3) परिणामवाचक
  • (4) विस्मयादिबोधक
Ans. (1)
• अभी से ही खूब परिश्रम करो ... परीक्षा में प्रथम आओ?
  • (1) तो
  • (2) परन्तु
  • (3) ताकि
  • (4) अतः
Ans. (3)
• विद्यार्थी अध्ययन, सफल नहीं हो सकते। रिक्त स्थान में उचित अव्यय होगा-
  • (1) के बिना
  • (2) निकट
  • (3) कब
  • (4) और
Ans. (1)
• 'उसकी हालत खराब है।' सही अव्यय पद को चुनें।
  • (1) बहुत
  • (2) नहीं
  • (3) सही
  • (4) लेकिन
Ans. (1)
• बालक चाँद ... देख रहा है।
  • (1) की ओर
  • (2) क्या
  • (3) क्यों
  • (4) कैसे
Ans. (1)
• निम्न में से किस वाक्य में समुच्चयबोधक शब्द का प्रयोग हुआ है?
  • (1) उसकी हालत बहुत खराब है।
  • (2) राम और श्याम भाई हैं।
  • (3) वाह! कैसा सुन्दर दृश्य है।
  • (4) बालक चाँद की ओर देख रहा है।
Ans. (1)