Class 9th Geography - भारत आकार और स्थिति - MERIT YARD PANDWA
Class 9th Geography - भारत आकार और स्थिति - MERIT YARD PANDWA
1 / 39भारत कौन से गोलार्द्ध में स्थित है?
A) उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध
B) दक्षिणी गोलार्द्ध
C) पश्चिमी गोलार्द्ध
D) उपरोक्त सभी
2 / 39भारत का अक्षांशीय विस्तार कितना है?
A) 8°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश तक
B) 8°4' दक्षिणी अक्षांश से 37°6' दक्षिणी अक्षांश तक
C) a और b दोनों
D) इनमें से कोई नहीं
3 / 39भारत का देशांतरीय विस्तार कितना है?
A) 8°4' पश्चिम से 37°6' पश्चिम तक
B) 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्वी देशांतर तक
C) a और b दोनों
D) इनमें से कोई नहीं
4 / 39कर्क रेखा कितने डिग्री अक्षांश से गुजरती है?
A) 23½° दक्षिणी अक्षांश
B) 23½° उत्तरी अक्षांश
C) 82½° पूर्वी देशांतर
D) 67½° उत्तरी अक्षांश
5 / 39कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से गुजरती है?
A) छ: राज्यों से
B) पाँच राज्यों से
C) दस राज्यों से
D) आठ राज्यों से
6 / 39भारत के मुख्य भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में कौन सा द्वीप समूह स्थित है?
A) लक्षद्वीप समूह
B) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
C) श्रीलंका
D) इनमें से कोई नहीं
7 / 39भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन सा द्वीप है?
A) लक्षद्वीप समूह
B) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
C) श्रीलंका
D) इनमें से कोई नहीं
8 / 39अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है:
A) अरब सागर में
B) बंगाल की खाड़ी में
C) तस्मान सागर
D) इनमें से कोई नहीं
9 / 39लक्षद्वीप समूह स्थित है:
A) अरब सागर में
B) बंगाल की खाड़ी में
C) तस्मान सागर
D) इनमें से कोई नहीं
10 / 39भारत का दक्षिणी बिंदु कहाँ स्थित है?
A) इन्दिरा प्वाइन्ट
B) बंगाल की खाड़ी
C) तस्मान सागर
D) इनमें से कोई नहीं
11 / 39भारत का उत्तरी बिंदु है:
A) इन्दिरा प्वाइन्ट
B) इंदिरा कॉल
C) द्वारिका
D) इनमें से कोई नहीं
12 / 39भारत के भू-भाग का कुल क्षेत्रफल कितना है?
A) 36.8 लाख वर्ग किमी.
B) 32.8 लाख वर्ग किमी.
C) 34.8 लाख वर्ग किमी.
D) 33.8 लाख वर्ग किमी.
13 / 39भारत का क्षेत्रफल, विश्व के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
A) 2.3 प्रतिशत
B) 2.5 प्रतिशत
C) 2.4 प्रतिशत
D) 2.9 प्रतिशत
14 / 39भारत विश्व का ______ बड़ा देश है।
A) सातवां
B) आठवां
C) पांचवां
D) नवां
15 / 39भारत की स्थलीय सीमा रेखा कितनी है?
A) 13,400 k.m.
B) 15,200 k.m.
C) 11,200 k.m.
D) 10,400 k.m.
16 / 39भारत की समुद्री तट रेखा कितना है?
A) 7,516.6 k.m.
B) 7,216.6 k.m.
C) 6,200.0 k.m.
D) 5,315.4 k.m.
17 / 39भारत के पूर्व में कौन सा सागर स्थित है?
A) अरब सागर
B) बंगाल की खाड़ी
C) तस्मान सागर
D) इनमें से कोई नहीं
18 / 39भारत के पश्चिम में कौन सा सागर स्थिति है?
A) अरब सागर
B) बंगाल की खाड़ी
C) तस्मान सागर
D) इनमें से कोई नहीं
19 / 39भारत के अक्षांश और देशांतर का लगभग विस्तार कितना है?
A) 30°
B) 35°
C) 25°
D) 15°
20 / 39भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है:
A) 82°30' पश्चिमी देशांतर
B) 82°30' पूर्वी देशांतर
C) a और b दोनों
D) इनमें से कोई नहीं
21 / 39भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है?
A) 97°25' पश्चिमी देशांतर
B) 97°25' पूर्वी देशांतर
C) a और b दोनों
D) इनमें से कोई नहीं
22 / 39भारत का सबसे पश्चिमी देशांतर कौन सा है?
A) 97°25' पश्चिमी देशांतर
B) 68°7' पूर्वी देशांतर
C) a और b दोनों
D) इनमें से कोई नहीं
23 / 39कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
A) राजस्थान
B) उड़ीसा
C) छत्तीसगढ़
D) त्रिपुरा
24 / 39भारत में सर्वाधिक लम्बी समुद्र तटीय सीमा वाला राज्य है:
A) आंध्र प्रदेश
B) गुजरात
C) महाराष्ट्र
D) ओडिशा
25 / 39भारतीय संघ में कुल कितने राज्य हैं?
A) 22
B) 25
C) 28
D) 29
26 / 39भारत की मानक याम्योत्तर कहाँ से गुजरती है?
A) मिर्जापुर से
B) नैनी से
C) मुंबई से
D) दिल्ली से
27 / 39पूर्व से पश्चिम भारत की लम्बाई कितनी है?
A) 2,933 किमी.
B) 3,214 किमी.
C) 3,315 किमी.
D) इनमें से कोई नहीं
28 / 39उत्तर से दक्षिण भारत की लम्बाई कितनी है?
A) 2,933 किमी.
B) 3,214 किमी.
C) 3,315 किमी.
D) इनमें से कोई नहीं
29 / 39भारत को लगभग दो बराबर भागों में कौन सी रेखा काटती है?
A) कर्क रेखा
B) मकर रेखा
C) विषुवत रेखा
D) ग्रीनवीच रेखा
30 / 391869 में स्वेज नहर के खुलने से, भारत और यूरोप के बीच की दूरी कितना कम हो गया है?
A) 2,000 किमी.
B) 3,000 किमी.
C) 5,000 किमी.
D) 7,000 किमी.
31 / 39उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती है?
A) चीन
B) भूटान
C) नेपाल
D) म्यांमार
32 / 39भारत की सीमा उत्तर-पश्चिम में किस से मिलती है?
A) पाकिस्तान और अफगानिस्तान से
B) चीन और भूटान से
C) बांग्लादेश और नेपाल से
D) उर्पयुक्त सभी से
33 / 39भारत की सीमा उत्तर में किस से मिलती है?
A) चीन
B) नेपाल
C) भूटान
D) उर्पयुक्त सभी से
34 / 39भारत की सीमा पूर्व में किस से मिलती है?
A) म्यांमार
B) बांग्लादेश
C) भूटान
D) a और b दोनों से
35 / 39भारत के दक्षिण में समुद्र पार करके दो द्वीप समूह राष्ट्र हैं:
A) म्यांमार और बांग्लादेश
B) श्रीलंका और मालदीव
C) भूटान और म्यांमार
D) इनमें से कोई नहीं
36 / 39भारत और श्रीलंका के बीच कौन सा जलसन्धि है?
A) पाक जलसन्धि
B) कूक जलसन्धि
C) a और b दोनों
D) इनमें से कोई नहीं
37 / 39क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है?
A) मध्य प्रदेश
B) उत्तर प्रदेश
C) राजस्थान
D) बिहार
38 / 39ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे?
A) पुडुचेरी
B) लक्षद्वीप
C) अंडमान और निकोबार
D) दीव और दमन
39 / 39मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
A) भूटान
B) ताजिकिस्तान
C) बांग्लादेश
D) नेपाल