कक्षा 9वीं — भूगोल (Geography)

अध्याय 1: भारत - आकार और स्थिति (महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर)

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?
उत्तर: अरब सागर में लक्षद्वीप द्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकোबार द्वीप समूह स्थित हैं। भारत के दक्षिण में पड़ोसी द्वीपीय देश श्रीलंका और मालदीव हैं।
(ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं।
उत्तर: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े देश हैं – रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया।
(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
उत्तर:
उत्तर-पश्चिम में – पाकिस्तान और अफगानिस्तान
उत्तर में – चीन, नेपाल और भूटान
उत्तर-पूर्व में – m्यांमार और बांग्लादेश
(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।
उत्तर: कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से गुजरती है –
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • पश्चिम बंगाल
  • त्रिपुरा
  • मिजोरम।
2. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश भारत के सबसे पूर्वी भाग में तथा गुजरात सबसे पश्चिमी भाग में स्थित है। पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है, इसलिए पूर्व में स्थित स्थानों पर सूर्योदय पहले होता. है। भारत का पूर्व-पश्चिम विस्तार लगभग 30° देशांतर का है, जिसके कारण अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के स्थानीय समय में लगभग 2 घंटे का अंतर पड़ता है।
3. हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?
उत्तर: भारतीय भूखंड पूर्वी एवं पश्चिमी एशिया के केन्द्र में स्थित है। जो भाग एशिया महाद्वीप से जुड़ा है (भू-मार्ग एवं पर्वतीय दरों की सहायता से) यही भाग इसे उत्तर पश्चिम एवं पूर्व दिशा में इसके पड़ोसी देशों से जोड़ता है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भाग हिन्द महासागर के अंदर दूर तक चला गया है जिससे भारत को पश्चिमी तट से पश्चिम एशियाई, अफ्रीका और यूरोप तथा दक्षिणपूर्वी एवं पूर्वी तट से पूर्व एशिया के देशों के नजदीकी संबंध बनाने में मदद मिलती है।

भारत की सामरिक स्थिति ने प्राचीन समय से ही जल एवं थल मार्ग से विचारों एवं सामान के आदान-प्रदान में सहायता प्रदान की है। यही कारण है कि हिन्द महासागर में भारत की स्थिति अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उत्तर में पर्वतों के आर-पार जाने वाले विभिन्न दरों से प्राचीन यात्रियों को आने-जाने का मार्ग मिलता था। उपनिषदों, रामायण, पंचतंत्र की कहानियों, भारतीय अंकों और दशमलव प्रणाली संबधित विचार इसी माध्यम से विश्व के अन्य भागों में पहुँचा था। मसाले, मलमल और व्यापार का अन्य सामान भारत से अन्य देशों में ले जाया जाता था। दूसरी ओर यूनानी मूर्तिकला, पश्चिम एशिया से विभिन्न प्रकार के गुंबद एवं मीनार बनाने की भवननिर्माण कला देश के विभिन्न भागों में देखी जा सकती है। हिन्द महासागर में किसी भी अन्य देश का समुद्र तट भारत जितना बड़ा नहीं है और वास्तव में हिन्द महासागर में भारत की महत्त्वपूर्ण स्थिति के कारण ही इस महासागर का नामकरण भारत के नाम पर किए जाने को सही ठहराता है।
4. कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन रात की अवधि में अंतर क्यों है?
उत्तर- कन्याकुमारी विषुवत रेखा के समीप है और विषुवत रेखा पर दिन रात बराबर होते हैं जबकि कश्मीर 35° उत्तरी अक्षांश पर स्थित है इसलिए कश्मीर में ग्रीष्म और शीत ऋतु में दिन रात बराबर नहीं होते। ग्रीष्म ऋतु में दिन बड़ा होता है और शीत ऋतु में रात बड़ी होती है।
5. 82 30' पूर्व देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर क्यों माना गया है?
उत्तर :- 82°30' पूर्वी देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर (Standard Meridian) चुना गया है। यह देश के लगभग मध्य भाग से गुजरती है तथा मिर्जापुर के निकट से होकर जाती है। इसी के आधार पर भारतीय मानक समय (IST) निर्धारित किया गया है, जिससे पूरे देश में एक ही समय का उपयोग किया जाता है।
Q) . निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए :
(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।
Ans:- अरब सागर में – लक्षद्वीप द्वीप समूह
बंगाल की खाड़ी में – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
Ans:- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव।
(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?
Ans:- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम।
(iv) भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।
Ans:- कन्याकुमारी
(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश
Ans:- 37°6' उत्तरी अक्षांश
(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश
Ans:- 8°4' उत्तरी अक्षांश
(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर
Ans:-
पूर्वी: 97°25' पूर्वी देशांतर
पश्चिमी: 68°7' पूर्वी देशांतर
(viii) सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य
Ans:- गुजरात
(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि
Ans:- पाक जलसंधि (Palk Strait)
(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र
Ans:-
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  • चंडीगढ़
  • दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव
  • दिल्ली
  • जम्मू और कश्मीर
  • लद्दाख
  • लक्षद्वीप
  • पुडुचेरी।