Merit Yard

अध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

Class 10th Science - Top 15 VVI Questions (JAC Board)
Q.1 (Most Repeated)
पादप हार्मोन (Plant Hormones) क्या हैं? किन्हीं दो पादप हार्मोनों के नाम और उनके मुख्य कार्य लिखें।
Q.2 (VVI Diagram Based)
न्यूरॉन (तंत्रिका कोशिका) की संरचना का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए तथा इसके कार्य का वर्णन कीजिए।
Q.3 (Board Favorite)
प्रतिवर्ती क्रिया (Reflex Action) और टहलने (Walking) जैसी ऐच्छिक क्रिया के बीच क्या अंतर है?
Q.4
आयोडीन युक्त नमक \( (\text{Iodized Salt}) \) के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है? थाइरॉक्सिन हार्मोन का इससे क्या संबंध है?
Q.5
छुई-मुई (Touch-me-not) पादप की पत्तियों की गति, प्रकाश की ओर प्ररोह की गति (Phototropism) से किस प्रकार भिन्न है?
Q.6 (Medical Application)
मधुमेह (Diabetes) के कुछ रोगियों की चिकित्सा इंसुलिन (Insulin) का इंजेक्शन देकर क्यों की जाती है?
Q.7
जब एड्रीनलीन (Adrenaline) रुधिर में स्रावित होती है, तो हमारे शरीर में क्या अनुक्रिया होती है? इसे 'लड़ो या उड़ो' हार्मोन क्यों कहते हैं?
Q.8 (Conceptual VVI)
मानव मस्तिष्क (Human Brain) के मुख्य भाग कौन-से हैं? अनुमस्तिष्क (Cerebellum) और मेडुला (Medulla) के कार्य बताइए।
Q.9
प्रतिवर्ती चाप (Reflex Arc) क्या है? इसके मुख्य घटकों के नाम क्रम से लिखिए।
Q.10
जंतुओं में रासायनिक समन्वय (Chemical Coordination) कैसे होता है? अंतःस्रावी ग्रंथियों (Endocrine Glands) की इसमें क्या भूमिका है?
Q.11
हमारे शरीर में ग्राही (Receptors) का क्या कार्य है? यदि ग्राही उचित प्रकार से कार्य न करें तो क्या समस्या उत्पन्न हो सकती है?
Q.12
पादपों में प्रकाशानुवर्तन (Phototropism) और गुरुत्वानुवर्तन (Geotropism) कैसे होता है? उदाहरण देकर समझाएँ।
Q.13
ऑक्सिन (Auxin) नामक पादप हार्मोन प्ररोह (Shoot) के अग्र भाग की वृद्धि और प्रकाश की ओर मुड़ने में किस प्रकार सहायता करता है?
Q.14
अनैच्छिक क्रियाएँ (Involuntary actions) तथा प्रतिवर्ती क्रियाएँ (Reflex actions) एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं?
Q.15
दो तंत्रिका कोशिकाओं (Neurons) के मध्य अंतर्ग्रथन (Synapse) में क्या होता है? सूचनाएँ कैसे प्रवाहित होती हैं?
नियंत्रण एवं समन्वय के इन 15 VVI सवालों के Best Answers कहाँ मिलेंगे?
🎯 Merit Yard Course Join करें