Merit Yard
अध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण
Top 15 VVI Questions (New Syllabus)
Q.1
पीतल एवं तांबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखने चाहिए?
Q.2
धातु के साथ अम्ल की अभिक्रिया होने पर सामान्यतः कौन सी गैस निकलती है? एक उदाहरण द्वारा समझाइए।
Q.3
कोई धातु यौगिक 'A' तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है तो बुदबुदाहट उत्पन्न होती है। इससे उत्पन्न गैस जलती हुई मोमबत्ती को बुझा देती है। संतुलित समीकरण लिखिए।
Q.4
\( \text{HCl} \), \( \text{HNO}_3 \) आदि जलीय विलयन में अम्लीय अभिलक्षण क्यों प्रदर्शित करते हैं, जबकि अल्कोहल जैसे यौगिकों के विलयन में अम्लीयता के अभिलक्षण नहीं प्रदर्शित होते?
Q.5
अम्ल का जलीय विलयन क्यों विद्युत का चालन करता है?
Q.6
शुष्क \( \text{HCl} \) गैस शुष्क लिटमस पत्र के रंग को क्यों नहीं बदलती है?
Q.7
अम्ल को तनुकृत करते समय यह क्यों अनुशंसित करते हैं कि अम्ल को जल में मिलाना चाहिए, न कि जल को अम्ल में?
Q.8
जब सोडियम हाइड्रोक्साइड विलयन में अधिक क्षारक मिलाते हैं तो हाइड्रोक्साइड आयन \( (\text{OH}^-) \) की सांद्रता कैसे प्रभावित होती है?
Q.9
आपके पास दो विलयन 'A' और 'B' हैं। विलयन 'A' के \( \text{pH} \) का मान 6 है और विलयन 'B' के \( \text{pH} \) का मान 8 है। किस विलयन में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता अधिक है?
Q.10
\( H^+(\text{aq}) \) आयन की सांद्रता का विलयन की प्रकृति पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Q.11
क्या क्षारीय विलयनों में भी \( H^+(\text{aq}) \) आयन होते हैं? अगर हाँ, तो ये क्षारीय क्यों होते हैं?
Q.12
कोई किसान खेत की मृदा की किस परिस्थिति में बिना बुझा हुआ चूना (कैल्शियम ऑक्साइड) या बुझा हुआ चूना (कैल्शियम हाइड्रोक्साइड) का उपयोग करता है?
Q.13
\( \text{CaOCl}_2 \) का प्रचलित नाम क्या है? उस पदार्थ का नाम बताइए जो क्लोरीन से क्रिया करके विरंजक चूर्ण बनाता है।
Q.14
कठोर जल को मृदु करने के लिए किस सोडियम यौगिक का उपयोग किया जाता है?
Q.15
प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्ररोधी बर्तन में क्यों रखा जाना चाहिए? इसकी व्याख्या कीजिए।
इन सवालों के उत्तर और नोट्स Merit Yard पर पाएं!
अभी Join करें