Class 9th History - फ्रांसीसी क्रांति - MERIT YARD
Class 9th History - फ्रांसीसी क्रांति - MERIT YARD
1 / 40फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत किस दिन बास्तील के किले के पतन के साथ हुई थी?
A) 4 जुलाई 1776
B) 14 अगस्त 1789
C) 14 जुलाई 1789
D) 20 जून 1789
2 / 40फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस का सम्राट कौन था?
A) लुई XVI
B) लुई XIV
C) नेपोलियन बोनापार्ट
D) निकोलस II
3 / 40लुई XVI किस राजवंश से संबंधित था?
A) रोमनोव राजवंश
B) ट्यूडर राजवंश
C) हैब्सबर्ग राजवंश
D) बूर्बों राजवंश
4 / 40लुई XVI फ्रांस की राजगद्दी पर कब आसीन हुआ?
A) 1789 में
B) 1774 में
C) 1792 में
D) 1750 में
5 / 40लुई XVI का विवाह ऑस्ट्रिया की किस राजकुमारी से हुआ था?
A) एलिजाबेथ
B) विक्टोरिया
C) मेरी एन्तोएनेत
D) कैथरीन
6 / 4018वीं सदी में फ्रांसीसी समाज कितने एस्टेट (वर्गों) में बंटा हुआ था?
A) तीन
B) दो
C) चार
D) पाँच
7 / 40फ्रांस के समाज में कर (Tax) चुकाने का बोझ किस एस्टेट पर था?
A) प्रथम एस्टेट
B) केवल तृतीय एस्टेट
C) द्वितीय एस्टेट
D) प्रथम और द्वितीय एस्टेट
8 / 40चर्च द्वारा किसानों से वसूल किया जाने वाला धार्मिक कर क्या कहलाता था?
A) टाइल
B) लिव्रे
C) मैनर
D) टाइद
9 / 40सीधे राज्य (सरकार) को अदा किए जाने वाले कर को क्या कहते थे?
A) टाइद
B) सामंती कर
C) टाइल
D) शतो
10 / 401794 से पहले फ्रांस की मुद्रा (Currency) का क्या नाम था, जिसे बाद में समाप्त कर दिया गया?
A) लिब्रे
B) फ्रैंक
C) डॉलर
D) रूबल
11 / 40"द सोशल कॉन्ट्रैक्ट" (सामाजिक समझौता) नामक प्रसिद्ध पुस्तक किसने लिखी थी?
A) जॉन लॉक
B) रूसो
C) मॉन्टेस्क्यू
D) वॉल्टेयर
12 / 40"द स्पिरिट ऑफ द लॉज" नामक पुस्तक के लेखक कौन थे, जिसमें सरकार के अंदर सत्ता विभाजन की बात कही गई थी?
A) रूसो
B) जॉन लॉक
C) मॉन्टेस्क्यू
D) आबे सीए
13 / 40लुई XVI ने नए करों के प्रस्ताव के लिए 'एस्टेट्स जेनरल' की बैठक कब बुलाई?
A) 14 जुलाई 1789
B) 20 जून 1789
C) 5 सितंबर 1792
D) 5 मई 1789
14 / 40तृतीय एस्टेट के प्रतिनिधियों ने वर्साय के इंडोर टेनिस कोर्ट में स्वयं को 'नेशनल असेंबली' कब घोषित किया?
A) 20 जून 1789
B) 14 जुलाई 1789
C) 4 अगस्त 1789
D) 21 जनवरी 1793
15 / 40क्रांतिकारी भीड़ ने हथियारों की खोज में किस प्रसिद्ध जेल पर धावा बोला था?
A) वर्साय के महल पर
B) बास्तील के किले पर
C) विंटर पैलेस पर
D) एस्टेट्स जेनरल भवन पर
16 / 40बास्तील का किला फ्रांस के लोगों की घृणा का केंद्र क्यों था?
A) क्योंकि वहाँ बहुत खजाना था
B) क्योंकि वह बहुत पुराना था
C) क्योंकि यह सम्राट की निरंकुश शक्तियों का प्रतीक था
D) क्योंकि वहाँ अनाज का भंडार था
17 / 40नेशनल असेंबली ने सम्राट की शक्तियों को सीमित करने के लिए संविधान का प्रारूप कब पूरा किया?
A) 1789 में
B) 1792 में
C) 1795 में
D) 1791 में
18 / 40"तीसरा एस्टेट क्या है?" (What is the Third Estate?) नामक अत्यंत प्रभावशाली पम्पलेट (प्रचार पुस्तिका) किसने लिखी थी?
A) आबे सीए
B) मिराब्यो
C) रूसो
D) रोबेस्प्येर
19 / 40फ्रांस के राष्ट्रीय रंग कौन-से हैं?
A) लाल, हरा, पीला
B) नीला, सफेद, लाल
C) काला, सफेद, लाल
D) पीला, नीला, लाल
20 / 40फ्रांस का राष्ट्रगान क्या है, जिसे पहली बार मार्सिलेस के स्वयंसेवकों ने गाया था?
A) गॉड सेव द किंग
B) जन गण मन
C) मार्सीले
D) ओड टू जॉय
21 / 40फ्रांस के राष्ट्रगान 'मार्सीले' की रचना किसने की थी?
A) नेपोलियन बोनापार्ट
B) मिराब्यो
C) ओलाम्प दे गूंज
D) रॉजेट दी लाइल
22 / 40फ्रांस में राजतंत्र का अंत करके गणतंत्र (Republic) की स्थापना कब की गई?
A) 21 सितंबर 1792
B) 14 जुलाई 1789
C) 21 जनवरी 1793
D) 20 जून 1789
23 / 40देशद्रोह के आरोप में लुई XVI को सार्वजनिक रूप से फाँसी कब दी गई?
A) 1791
B) 21 जनवरी 1793
C) 1794
D) 1789
24 / 40फ्रांस के इतिहास में किस काल को 'आतंक का राज' (Reign of Terror) कहा जाता है?
A) 1789 से 1791
B) 1791 से 1792
C) 1793 से 1794
D) 1795 से 1799
25 / 40जैकोबिन क्लब (Jacobin Club) का सबसे प्रसिद्ध नेता कौन था जिसके शासनकाल को आतंक का राज कहा गया?
A) आबे सीए
B) नेपोलियन
C) लुई XVI
D) मैक्समिलियन रोबेस्प्येर
26 / 40उस मशीन का क्या नाम था जिसके द्वारा अपराधियों का सिर धड़ से अलग कर दिया जाता था?
A) गिलोटिन
B) फाँसी का फंदा
C) चर्ख़ी
D) तोप
27 / 40गिलोटिन मशीन का आविष्कार किसने किया था?
A) रोबेस्प्येर
B) डॉ. गिलोटिन
C) नेपोलियन
D) जॉन लॉक
28 / 40जैकोबिन क्लब के सदस्यों को किस नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ है 'बिना घुटन्ने वाले'?
A) पादरी
B) कुलीन
C) सौ कुलॉत (Sans-culottes)
D) बुर्जुआ
29 / 40फ्रांस में महिलाओं का सबसे मशहूर राजनीतिक क्लब कौन-सा था?
A) जैकोबिन क्लब
B) वीमेन फॉर जस्टिस
C) द लिबर्टी क्लब
D) द सोसाइटी ऑफ रिवोल्यूशनरी एंड रिपब्लिकन वीमेन
30 / 40"महिला एवं नागरिक अधिकार घोषणा पत्र" किसने तैयार किया था जिसे बाद में फाँसी दे दी गई?
A) ओलाम्प दे गूंज
B) मैरी एन्तोएनेत
C) जोन ऑफ आर्क
D) मैरी क्युरी
31 / 40जैकोबिन सरकार के पतन के बाद फ्रांस की सत्ता किसके हाथ में आ गई?
A) सम्राट के
B) डायरेक्ट्री (Directory) के
C) चर्च के
D) किसानों के
32 / 40डायरेक्ट्री में कितने सदस्य (निदेशक) होते थे?
A) एक
B) तीन
C) पाँच
D) दस
33 / 40नेपोलियन बोनापार्ट ने खुद को फ्रांस का सम्राट कब घोषित किया?
A) 1799 में
B) 1815 में
C) 1789 में
D) 1804 में
34 / 401815 में नेपोलियन की अंतिम हार किस प्रसिद्ध युद्ध में हुई थी?
A) वाटरलू के युद्ध में
B) प्लासी के युद्ध में
C) लीप्जिग के युद्ध में
D) ट्राफलगर के युद्ध में
35 / 40फ्रांसीसी उपनिवेशों से दास प्रथा (Slavery) का अंतिम रूप से उन्मूलन कब किया गया?
A) 1794 में
B) 1848 में
C) 1804 में
D) 1946 में
36 / 40त्रिकोणीय दास व्यापार (Triangular Slave Trade) किन महाद्वीपों के बीच होता था?
A) यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया
B) यूरोप, अफ्रीका और एशिया
C) यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका
D) अफ्रीका, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया
37 / 40दास व्यापार के कारण फ्रांस के कौन-से बंदरगाह शहर बहुत समृद्ध हो गए थे?
A) पेरिस और वर्साय
B) मार्सिले और पेरिस
C) ल्योन और नीस
D) बोर्दो और नान्तेस
38 / 40फ्रांस में महिलाओं को मतदान (Vote) का अधिकार अंततः किस वर्ष प्राप्त हुआ?
A) 1946 में
B) 1791 में
C) 1848 में
D) 1900 में
39 / 40फ्रांस के आम लोगों (किसानों/मजदूरों) का मुख्य भोजन क्या था, जिसकी कीमत बढ़ने से हाहाकार मच गया था?
A) मांस
B) पाव रोटी (Bread)
C) चावल
D) पास्ता
40 / 40इतिहास में 'शतो' (Chateau) शब्द का क्या अर्थ है?
A) एक प्रकार का कर
B) चर्च का भवन
C) राजा या सामंत का महल/किला
D) किसानों का घर