भौतिक परिवर्तन (Physical Change)
- वह परिवर्तन जिसमें पदार्थ के भौतिक गुणों (अवस्था या स्थिति) में परिवर्तन होता है तथा किसी नए पदार्थ का निर्माण नहीं होता है।
- उदाहरण: बर्फ का पिघलना, चीनी का जल में घुलना, जल का वाष्प में बदलना, मोमबत्ती का पिघलना आदि।
- यह एक उत्क्रमणीय परिवर्तन (Reversible Change) है।
रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction)
- वह अभिक्रिया जिसमें नए पदार्थों का निर्माण होता है, रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है।
- उदाहरण: दूध से दही जमना, जंग लगना, कागज का जलना, भोजन पकना, श्वसन आदि।
- यह एक अनुत्क्रमणीय परिवर्तन (Non-reversible Change) है।
रासायनिक अभिक्रिया के संकेत
- पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन
- रंग में परिवर्तन
- गैस का उत्सर्जन
- तापमान में परिवर्तन

रासायनिक समीकरण (Chemical Equation)
किसी रासायनिक अभिक्रिया के अभिकरकों एवं उत्पादो को शब्दों में न लिखकर उसके रासायनिक सूत्रों का प्रयोग करके लिखा जाता है, तो उसे रासायनिक समीकरण कहा जाता है।
किसी रासायनिक अभिक्रिया के समीकरणों के दो भाग होते हैं:
- अभीकारक (Reactant): रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को अभिकारक कहते हैं।
- उत्पाद (Product): रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप बनने वाले पदार्थों को उत्पाद कहते हैं।
रासायनिक समीकरणों के माध्यम से रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रतिक्रियाशीलता या अवधि, अभिक्रिया में शामिल होने वाले रासायनिक तत्वों के संख्यात्मक अनुपात, और अभिक्रिया के अंतराल तथा स्थितिगत तथ्यों के समझ में मदद मिलती है। ये समीकरण रासायनिक अभिक्रियाओं को समझने, उन्हें संशोधित करने और नई अभिक्रियाओं की अवधारणाओं के विकास के लिए उपयोगी होते हैं।
रासायनिक समीकरणों को लिखना:
- रासायनिक समीकरण एक रासायनिक अभिक्रिया को प्रदर्शित करता है।
- हमने जैसा की जाना रासायनिक समीकरण के दो भाग होते हैं जो एक तीर के निशान से बिभाजित होती है।
अभिकारक → उत्पाद - रासायनिक समीकरण के तीर के निशान के बायीं ओर अभिकारकों को लिखा जाता है और उनके बीच में प्लस (+) का चिन्ह लगाया जाता है तथा दायीं ओर उत्पादों को लिखा जाता है और इस में भी बीच में प्लस (+) का चिन्ह लगाया जाता है।
भौतिक अवस्थाओं के संकेत:
- Solid (s) - ठोस
- Liquid (l) - द्रव
- Gas (g) - गैस
- Aqueous (aq) - जल में घुलित
संतुलित समीकरण (Balanced Equation):
वैसी रासायनिक समीकरण जिसमें सभी अभिकारकों की परमाणुओं की संख्या उत्पादों के परमाणुओं की संख्या के बराबर होती है, संतुलित समीकरण कहलाता है।
असंतुलित समीकरण (Unbalanced Equation):
वैसी रासायनिक समीकरण जिसमें अभिकारकों की परमाणुओं की संख्या, उत्पादों के परमाणुओं के बराबर नहीं होती है, असंतुलित समीकरण कहलाता है। इसे हम कंकाली समीकरण (Skeletal Equation) भी कहते हैं।